Menu
blogid : 5350 postid : 588

बोलो वन्दे मातरम!

badalte rishte
badalte rishte
  • 64 Posts
  • 3054 Comments

इस स्वतंत्र देश के, गणतंत्र  दिवस पर,

जनगण परतंत्र पर, बोलो वन्दे मातरम/

 .

महंगाई कि मार से, गरीबों  के शोर पर,

मुखिया के मौन पर, बोलो वन्दे मातरम/

 .

कालाधन विदेशों में,नामो कि तकरार पर,

खामोश  सरकार पर, बोलो वन्दे मातरम/

 .

कानून की आड में,  दानवों से प्यार पर,

हरदिन बलात्कार पर, बोलो वन्दे मातरम/

 .

सर कटे शहीदों के, खामोश  हथियार पर,

निर्लज्ज सरकार पर, बोलो वन्दे मातरम/

हिंदुओं  के राष्ट्र में, हिंदू  आतंकवाद पर,

तुगलकी सरकार पर, बोलो वन्दे मातरम/

 .

जनता गई भाड में, रानी कि सन्तान पर,

निश्चिन्तन दरबार पर, बोलो वन्दे मातरम/

 .

बोलो  वन्दे मातरम, बोलो वन्दे मातरम/

बोलो  वन्दे मातरम, बोलो वन्दे मातरम/

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to vinitashuklaCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh