Menu
blogid : 5350 postid : 580

दीप यूँ ही रोशन रहें!

badalte rishte
badalte rishte
  • 64 Posts
  • 3054 Comments

diwali-2012

जलते है अनगिनत दीपक जग यूँही रोशन रहे,

तम को दलते दीपकों से मन भी ये रोशन रहे/

उजियास बिखरे चहुँ दिशा हर रात यूँ रोशन रहे.

इक रात का ना हो उजाला ताउम्र यूँ रोशन रहे/

.

 तन हो रोशन मन हो रोशन, पर्व ये रोशन रहे,

मन में हो सद्भावना, अब कुछ नहि अनबन रहे/

.

 करते सदा जो घर को रोशन वृद्ध वह रोशन रहे,

महफूज हो सब नारियाँ और  अस्मतें रोशन रहें/

.

 है यही मन कामना कि हर भ्रष्ट का अब नाश हो,

सत्य का परचम  खिले लहराए फिजां रोशन करे/

.

 बंधू बांधव साथियों संग मने अब ये शुभ दीपावली,

भरत भूमि देश भारत का हर पर्व यूँ ही रोशन रहे/

 

जागरण जंक्शन मंच के सभी सदस्यों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.

Tags:      

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to AnonymousCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh