Menu
blogid : 5350 postid : 308

वरदान चाहे जो मांग लो……

badalte rishte
badalte rishte
  • 64 Posts
  • 3054 Comments

पुरुष नारी के बिना कभी पूरा नर नहीं हो सकता,
वरदान चाहे जो मांगलो नर नारी नहीं हो सकता.

ग्रन्थ चाहे पल्टालो जितने मर्यादा रही है नारी,
नारी बिन पुरुषवादी संसार सृजित नहीं हो सकता.
वरदान चाहे जो मांगलो………………………..

कभी माँ बहन बेटी बहु या प्रेयसी रही है नारी,
हर रूप मगर पुरुषों के हाथो छली गयी है नारी,
जिस्म के अमृत से शूरवीर बना दिया जिसको,
पुरुष,वह चाहे भी नारी सा उदार नहीं हो सकता.
वरदान चाहे जो मांगलो………………………..

नारी सदैव रही जीवन वैभव और शक्ति प्रदाता,
संसार में नारी को यूँ ही नहीं कहा जाता माता,
नारी में कूट कूट कर भरा है वात्सल्य जितना,
पुरुष में उसका कोई एक अंश भी नहीं हो सकता,
वरदान चाहे जो मांगलो………………………..

संसार में सौन्दर्य का एक प्रतीक रही है नारी,
खुद की ही काबिलियत पर भ्रमित रही है नारी,
जीवन की खुशियों में नारी पुरुष बिन अधूरी है,
फिर भी नारी है, अधूरा,पुरुष कभी हो नहीं सकता,
वरदान चाहे जो मांगलो………………………..
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त महिला ब्लोगर्स को हार्दिक शुभकामनाएं.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh